छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF के दो जवान जख्मी हो गए हैं। दोनों जवानों को हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंगों पर चोटें आई है। दोनों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घायल जवानों का नाम इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश है। ये दोनों CRPF 195वीं बटालियन में पोस्टेड हैं। हर दिन की तरह आज भी CRPF के जवान सातधार और मालेवाही के मध्य एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे। वहीं यहां नक्सलियों ने पहले से ही प्रेशर IED प्लांट की हुई थी।
पैर पड़ते ही जोरदार धमाका हुआ
एरिया डोमिनेशन के दौरान जवानों का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। दोनों जवान जख्मी हो गए। जिन्हें साथी जवान फौरन मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाए। दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया है कि दोनों का इलाज जारी है