बिलासपुर में पिता को भेजी बेटी की न्यूड फोटो:एडिट कर बनाई अश्लील तस्वीर,

बिलासपुर में महिला को बदनाम करने के लिए युवक ने उनकी बेटी की न्यूड फोटो बनाकर उसके पिता के मोबाइल पर भेज दिया। जिस पर पिता ने पुलिस से शिकायत की। दरअसल, आरोपी युवक लड़की को बदनाम करने की धमकी दे रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश देकर उसे दबोच लिया। उसके पास से तलवार भी बरामद किया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

Advertisement

दरअसल, शिवा देवांगन रतनपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। वो मकान मालिक की बेटी पर बुरी नजर रखता था। लड़की उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। उसकी गतिविधियों को देखकर लड़की की मां ने विरोध किया। उसने लड़के के मोबाइल पर अपनी बेटी की तस्वीर भी देख थी और उसे डिलीट करने के लिए कहा था। लेकिन उसने डिलीट करने मना कर दिया था। इसी विवाद से नाराज होकर उसने लड़की को बदनाम करने की साजिश रची। उसने लड़की की फोटो एडिट कर उसके पिता के मोबाइल पर भेज दिया।

महिला को दी धमकी, शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक को जब मना किया गया, तब उसने पहले भी धमकी दी थी। साथ ही गाली-गलौज भी किया था। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

Advertisements