Vayam Bharat

यूपी की 8 सीटों पर 4 घंटे में 24% वोटिंग:हापुड़ में फर्जी CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार, लालबत्ती कार से आया और बूथ चेक करने लगा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वेस्ट यूपी की 8 सीटों मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग चल रही है।

Advertisement

सुबह 9 बजे तक यानी 2 घंटे में 11.67% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा अमरोहा में 14.32% और सबसे कम गाजियाबाद में 10.67% वोटिंग हुई।

हापुड़ में फर्जी CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी लाल बत्ती कार से आया और बूथ चेक करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

बुलंदशहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से महिलाएं वोट डालने पहुंचीं। नोएडा में एक बूथ पर सांप निकल आया। इसके चलते थोड़ी देर के लिए वोटिंग रुक गई। बाद में ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। गाजियाबाद, बागपत, नोएडा और अमरोहा में EVM खराब हो गई।

8 सीटों पर 91 कैंडिडेट मैदान में हैं। इसमें 81 पुरुष और 10 महिला कैंडिडेट हैं। भाजपा के 4 सांसद भी चुनाव लड़ रहे हैं। 1.67 करोड़ वोटर्स इन उम्मीदवारों की ​किस्मत तय करेंगे। 2019 में 8 में से 7 सीट भाजपा ने जीती थीं। एक सीट (अमरोहा) बसपा ने जीती थी।

Advertisements