Left Banner
Right Banner

जोधपुर में फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:लेन-देन के विवाद को लेकर किया था हमला, जान से मारने की नीयत से किया था हमला

जोधपुर पुलिस ने फायरिंग मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपसी लेन-देन के चलते आरोपियों ने फायरिंग की थी। ग्रामीण SP नारायण टोगस ने बताया- पीपाड़ शहर में 29 जुलाई की रात को मूंदड़ा सर्किल पर दो गुटों के बीच फायरिंग हुई थी।

मामले में आरोपी अशरफ अली पुत्र बच्चू खान निवासी सिंधीपुरा, प्रतीक उर्फ पल्लू पुत्र नेमीचंद्र निवासी खटीकों का बास पीपाड़ शहर जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ प्रार्थी राहुल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जान से मारने की नीयत से की थी फायरिंग SP नारायण टोगस ने बताया कि पीपाड़ शहर के मूंदड़ा सर्किल पर आपसी लेनदेन को लेकर आरोपियों से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। इस पर पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisements
Advertisement