मेंद्रीघूमर वाटरफॉल की खाई में मिलीं 2 लाशें: 100 फीट नीचे गिरे वाहन के पास मिले शव…

छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के फेमस टूरिस्ट स्पॉट मेंद्रीघूमर वाटरफॉल से नीचे खाई में 2 पर्यटक गिर गए हैं। लगभग 100 फीट से नीचे गिरने पर दोनों की मौत हो गई है। ये सुसाइड है या फिर कोई हादसा फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटन समिति ने मंगलवार की देर शाम मेंद्रीघूमर वाटरफॉल के पास एक अज्ञात वाहन देखी थी। आस-पास देखा गया लेकिन कोई पर्यटक नजर नहीं आया। जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि कोई नीचे गिरा है। वहीं जब खाई के नीचे उन्होंने तलाशी ली तो 2 लोगों की बॉडी मिली।

जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। SDOP ईश्वर त्रिवेदी ने कहा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। यह हादसा है या फिर सुसाइड इसकी जांच की जा रही है। दोनों की पहचान नहीं हुई है।

100 फीट गहरी है खाई

दरअसल, यह वाटरफॉल बेहद ही खूबसूरत है। कर्व आकर में है। यहां से एक ही धार में करीब 100 फीट नीचे खाई में पानी गिरता है, जो इसकी खूबसूरती को और आकर्षित बनाता है। बस्तर के फेमस टूरिस्ट स्पॉट में से ये एक है। हर दिन सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

Advertisements
Advertisement