Vayam Bharat

बस्तर में IED ब्लास्ट से ITBP के 2 जवान घायल:एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी फोर्स, विस्फोटक पर पैर आने से धमाका

छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में IED की चपेट में आने से ITBP के 2 जवान जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है, जिनका नारायणपुर में ही इलाज चल रहा है। पूरा मामला जिले के कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ITBP के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे, इसी बीच 2 जवानों का पैर नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया और धमाका हो गया।

कुतुल गांव के पास IED प्लांट

बताया जा रहा है कि ITPB की 53वीं बटालियन के जवान नक्सल प्रभावित इलाके कुतुल और मोहंदी के बीच जंगलों में एरिया डोमिनेशन में निकले थे। ये नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाके हैं। यहां कुतुल गांव के पास नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी।

2 जवान जख्मी

आज सुबह करीब 6:30 बजे जवान इस इलाके में घुसे। उसी दौरान AC धर्मेंद्र और कांस्टेबल नारद कुमार का पैर नक्सलियों की लगाई IED पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। दोनों जवानों जख्मी हो गए हैं। साथी जवानों ने इन्हें मौके से निकाला, जिन्हें नारायणपुर के अस्पताल लाया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

जवान जब लौटेंगे तो अधिक जानकारी दी जाएगी

बताया जा रहा है कि अब भी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जवान जब लौटेंगे तो अधिक जानकारी दी जाएगी।

Advertisements