रायपुर के सेक्स रैकेट कांड में फिर 2 आरोपी गिरफ्तार:स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे देह व्यापार,5 आरोपी हो चुके हैं अरेस्ट

रायपुर में किराए के मकान में सेक्स रैकेट के मामले में फिर 2 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनमें से एक आरोपी महिला है। इससे पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के मोबाइल से मिले सबूत के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई है। आरोपी स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहक लाते थे। फिर किराए के मकान में लड़कियों से देह व्यापार करवाते थे। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल के व्हाट्सऐप पर लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

सोमवार को पुलिस ने बोरियाकला निवासी भूपेंद्र उर्फ़ गोपालू सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। वहीं आरोपियों के मोबाइल की जांच में सेक्स रैकेट से कनेक्शन भी मिला है।

जानिए पूरा मामला

23 जुलाई को पुलिस ने एक मुखबिर को पैसे के साथ घर के अंदर भेजा। सेक्स रैकेट की पुष्टि होते ही मुखबिर ने टीम को इशारा किया। जिसके बाद रेड मारी गई। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान मिले। पुलिस ने एक युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। आरोपियों के मोबाइल से लेनदेन के सबूत भी मिले हैं।

युवती से जबरन करवा रहे थे देह व्यापार

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग देह व्यापार चला रहे हैं। जिसके बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान पॉइंटर के अलावा अन्य दो युवती और एक पुरुष मिले। पूछताछ में पुरुष ने अपना नाम आकाश साहू (39 साल) बताया जो सड्डू का रहने वाला है।

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी आकाश अपनी महिला मित्र के साथ रहता है। दोनों ग्राहक से बातचीत कर देह व्यापार चला रहे थे। दोनों आरोपी घर के भीतर एक अन्य युवती से जबरन देह व्यापार कराते थे।

स्पा सेंटर से आते थे ग्राहक

आरोपी आकाश साहू ने बताया गया कि उसका संपर्क शंकर नगर खम्हारडीह के रहने वाले कृषाणु दास से है। कृषाणु दास का समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में 3 स्पा सेंटर है, जिसका वह संचालक है। वह स्पा सेंटर में युवतियों से देह व्यापार कराता है।

इस अनैतिक काम में आरोपी आकाश साहू और उसकी महिला मित्र उसका साथ देते हैं। जिस पर कृषाणु दास को भी पकड़ा गया। आरोपियों के मोबाइल फोन को चेक करने पर सेक्स रैकेट से जुड़े में कई सबूत मिले हैं।

लड़कियों की फोटो और लेन-देन भी मिला

वॉट्सऐप में चैटिंग के साथ ही पैसों के लेन-देन का हिसाब भी मिला। साथ ही उसमें लड़कियों की फोटो भी मौजूद थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम लगाया गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, पुलिस जिनकी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

भूपेंद्र उर्फ़ गोपालू उम्र 27 साल निवासी शांति चौक बोरियाकला मुजगहन रायपुर

  • आकाश साहू (39 साल), रायपुर के सड्डू का रहने वाला।
  • कृषाणु दास (42 साल), रायपुर के शंकर नगर का रहने वाला।
  • देह व्यापार में संलिप्त दो युवती।

दुर्ग में भी सेक्स-रैकेट का खुलासा

दुर्ग जिले में शनिवार को पुलिस ने सूर्या मॉल के बाद अब ‘द ग्रीन डे स्पा सेंटर’ में छापेमारी की। यहां स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने संचालिका, 2 कस्टमर और 2 टेली कॉलर को पकड़ा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सेक्स रैकेट मामले में पुलिस ने शुक्रवार को संचालिका संध्या कुमारी, अरविंद यादव, आदित्य सिंह, जैनम खातून और योगिता गंधर्व को गिरफ्तार किया है। वहीं स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Advertisements