भाजपा और गोंडवाना पार्टी के 200 लोग कांग्रेस में शामिल:कमलनाथ बोले- भाजपा तोड़ने का काम करती है,

MP News: मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां भारतीय जनता पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को पूर्व सीएम और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ ने तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने दोनों पार्टियों के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करा ली है।

दरअसल, शुक्रवार को शिकारपुर निवास पर अमरवाड़ा और हर्रई क्षेत्र के 500 लोगों भाजपा और गोंगपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान कमलनाथ और नकुलनाथ समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

कमलनाथ बोले- मैंने अपनी जवानी समर्पित कर दी…

पूर्व सीएम कमलनाथ ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों से कहा कि ये आज का छिंदवाड़ा है। मैंने अपनी जवानी समर्पित कर दी। पर आगे का रास्ता अभी बहुत लंबा है। आज आप कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने का क्या मतलब है? इसका मतलब आप मुख्यधारा से जुड़ रहे हो। ये हमारी कांग्रेस पार्टी इंदिरा गांधी जी की पार्टी है। राजीव गांधी जी की पार्टी है। हमने कभी बांटने की राजनीति नहीं की। भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटना चाहती है। यही इनका लक्ष्य है। और इससे आपको सावधान रहना है। नौजवानों भविष्य आपका है।

आगे कमलनाथ ने कहा कि आज मुझे सबसे ज्यादा चिंता नौजवानों की है। ये बेरोजगार घूम रहे हैं। यहीं छिंदवाड़ा और मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। अगर इनका भविष्य ही अंधेरे में रहा तो कैसा भविष्य निर्माण होगा। ये हालात आज हमारे सामने है। मुझे पूरा विश्वास है। आप जो आज जुड़े हैं। आप दिल और दिमाग से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। आपकी लड़ाई अन्याय और शोषण की लड़ाई है। आप छाती ठोक के ये लड़ाई लड़िए।

Advertisements