उमरिया के 30 किसानों ने सीखा आधुनिक खेती और पशुपालन की नई तकनीक, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ

उमरिया: जिले के 30 किसानों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन होने जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि और पशुपालन तकनीकों से अवगत कराना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके.

 

कृषि विश्वविद्यालय में दो दिन का प्रशिक्षण

5 से 7 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे के पहले दो दिन किसानों ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में बिताया. वहां वे वैज्ञानिकों से उन्नत खेती की तकनीकों के बारे में सीखे और विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर खेती के नए तरीकों को समझे, विश्वविद्यालय में उन्हें फसलों की उन्नत किस्में, जैविक खेती, जल प्रबंधन और आधुनिक मशीनों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी मिली.

पशुपालन की आधुनिक तकनीक से होंगे रूबरू

कार्यक्रम के अंतिम दिन, 7 फरवरी को किसान नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय का दौरा  यहां उन्हें पशुपालन की नवीनतम तकनीकों जैसे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशु आहार प्रबंधन और पशु चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी मिलेगी. विशेषज्ञ किसानों को यह भी बताएंगे कि किस तरह वे वैज्ञानिक पद्धतियों से अपने पशुधन की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं.

 

उन्नति की ओर बढ़ेंगे उमरिया के किसान

प्रशिक्षण के बाद किसान उसी दिन उमरिया लौट आएंगे और अपने अनुभवों को अपने गांवों में साझा करेंगे. इस यात्रा से किसानों को परंपरागत खेती से आगे बढ़कर वैज्ञानिक खेती और आधुनिक पशुपालन को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी. जिला प्रशासन की यह पहल किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

Advertisements
Advertisement