Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को हर महीने देंगे 3000 रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सारणी में कही ये बात

मेरी खबरें

Advertisement

 

 

होम

ताजा खबरें

मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़

उत्तर प्रदेश

देश

धर्म

मनोरंजन

राशिफल

मैगजीन

बिज़नेस

बड़ी खबरें

खेल

विदेश

करियर

विचार

टॉपिक्स

टेक्नोलॉजी

नईदुनिया विशेष

चुनाव 2024

कोरोना वायरस

शिक्षा

म.प्र. – देश का गौरव

लोकसभा चुनाव 2024

राज्य चुनें

ई-पेपर

फटाफट

राशिफल

वेब स्टोरीज

Menu

वेब स्टोरीज

ऑपरेशन सिंदूर

आदिवासी हेयर आयल

IPL 2025

गर्मी का मौसम

राशि परिवर्तन

प्रगतिशील पंजाब

यूनियन कार्बाइड

होम

मध्य प्रदेश

बैतूल

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को हर महीने देंगे 3000 रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सारणी में कही ये बात

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की सहायता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर महिलाओं को सशक्त बना रही हैं। साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

By Prashant Pandey

Edited By: Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 29 May 2025 10:12:16 AM (IST)

Updated Date: Thu, 29 May 2025 10:22:19 AM (IST)

Install App

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को हर महीने देंगे 3000 रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सारणी में कही ये बात

बैतूल के सारणी में सीएम डॉ. मोहन यादव।

 

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल (Ladli Bahna Scheme)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में आयोजित महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में लाड़ली बहना की सहायता राशि तीन हजार रुपया प्रतिमाह करने का वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर लाड़ली बहनों को सशक्त बना रही हैं।

आने वाले पांच वर्षों में लाड़ली बहनों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये तक की सहायता दी जाएगी। साथ ही ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत हर बहन को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सारणी की महिमा न्यारी है, सही मायनों में धरती की शोभा सारणी में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कोयले के विशाल भंडार, ताप्ती के उद्गम और समृद्ध कृषि परंपरा के कारण न केवल प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है, बल्कि यहां की जनजातीय संस्कृति और मेहनतकश जनता के कारण विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर भी है।

सारणी ने वर्षों तक प्रदेश को ऊर्जा से सराबोर किया है। यहां का कोयला भंडार ‘सोने की खान’ के समान है, जिसने मध्य प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को रेडीमेड वस्त्र निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, और घरेलू उत्पादों में स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो भी हमारी बहनों के हित में होगा, सरकार उस पर काम करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान 464.55 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि बैतूल जिला गरीबी के कलंक से पूरी तरह मुक्त होकर विकसित जिले के रूप में स्थापित हो।

Advertisements