Left Banner
Right Banner

4 पुलिसकर्मी सस्पेंड : SSP की बड़ी कार्रवाई, लाइन अटैच के बाद पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला….

रायपुर। हेरोइन चिट्टा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर थाने से भाग गया। इस मामले में रायपुर SSP लाल उमैद सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी को सस्पेंड कर पुलिस लाईन अटैच कर दिया गया है। आपको बता दें कि हेरोईन तस्करी के आरोप में धर्मेंद्र सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

दोनों आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया था। इसी दौरान अमृतपाल सिंह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस पर गंभीर सवाल भी खड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के साथ-साथ संदेह भी जताया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी लाल उमैद सिंह ने प्रधान आरक्षक मेलाराम प्रधान, प्रधान आरक्षक प्रमोद पटेल, आरक्षक रिजवी डहरिया, आरक्षक सचिन मंगेश्कर को सस्पेंड कर दिया गया था।

Advertisements
Advertisement