जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मुरिया दरबार को संबोधित करते कहा कि बस्तर के पांच जिले नक्सलवाद से जूझ रहे हैं. दशहरा के अवसर पर प्रदेश में खुशहाली की कामना करते हुए, नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले तत्वों को सद्बुद्धि देने की कामना करता हूं. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जगदलपुर में निर्मित दशहरा पसरा जीवंत उद्धरण है बस्तर दशहरा का. इससे बस्तर आने वाले सैलानी बस्तर दशहरा पर्व की विशेषताओं को जान पाएंगें.
इस वर्ष बस्तर दशहरा की भव्यता और बढ़ी है. इसके लिए हमारी सरकार ने बस्तर दशहरा की राशि 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये की थी, जिससे पर्व पहले से अधिक भव्य तरीके से मनाया गया. पिछले कार्यकाल में बने माड़िया सराय के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा करता हूं. इससे दशहरा में यहां आने वाले वनवासियों को सुविधा होगी. मांझी-मुखिया और सदस्यों का मानदेय बढ़ाएंगे.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एकदिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
मुख्यमंत्री साय के साथ इस मौके पर बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद, वन मंत्री केदार कश्यप वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू ने भी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की.
मुख्यमंत्री साय ने बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का किया लोकार्पण
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक की लागत के बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया. यहां दंतेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है. इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा (बस्तर दशहरा हेतु स्थल) दिया गया है.
मुख्यमंत्री ने पसरा में बस्तर दशहरा के विभिन्न रस्मों की फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ, देवी देवताओं के प्रतिकों अवलोकन कर उनकी सराहना की.उन्होंने प्रतीकात्मक रथ के समीप फोटो भी खिंचवाई.