Vayam Bharat

8 साल की बेटी ने खोला मां की हत्या का राज, बोली- पापा और दादी ने गला घोंटकर मार डाला

मुरैना। पापा व दादी ने पहले मां की मारपीट की, इसके बाद घर के अंदर ले जाकर गला घोंटकर रस्सी से हत्या कर दी। यह नजारा एक आठ साल की बच्ची ने अपने घर में देखा और पुलिस के सामने पूरा राज खोल दिया। आरोपित पिता व दादी ने इस मामले को सुसाइड में तब्दील कर दिया था, लेकिन बच्ची व महिला के मायके पक्ष के बयानों से पूरा मामला स्पष्ट हो गया।

Advertisement

घटना पहाड़गढ़ क्षेत्र के भीतनबाड़ा गांव की है, जहां 15 मई की सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया। जांच के बाद दूसरे दिन गुरुवार को ही पुलिस ने महिला के पति व सास पर हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक भीतनबाड़ा गांव निवासी अनीता पत्नी अनार सिंह कुशवाह उम्र 24 साल की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई। कोटवार की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और शव को बरामद किया। महिला के गले पर रस्सी का निशान था, जिस पर उसके पति अनार सिंह व सास लीला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का रूप दे दिया।

पुलिस ने शव को बरामद कर मर्ग कायम कर लिया और पीएम के लिए भिजवाया। खासबात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के मायके तक में नहीं दी। मौत के बाद अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें सूचना दी तो भाई रामवीर व पिता रामगोविंद निवासी सासबाई का पुरा पहुंच गए। उन्होंने शुरू से ही इस मामले में हत्या किए जाने का अंदेशा जताया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो महिला की आठ साल की बेटी संजू ने पूरा रहस्य उजागर कर दिया।

Advertisements