Vayam Bharat

छात्रा से गैंगरेप: 8 युवकों ने छात्रा का किडनैप कर किया गैंगरेप, शादी के कार्यक्रम से लौट रही थी छात्रा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां शादी समारोह से वापस लौट रही नाबालिग लड़की के साथ एक ही गांव के 8 युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बुधवार को नाबलिग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। देर रात शादी सामरोह में शमिल होकर अपने घर वापस लौट रही थी, तभी 8 युवकों ने नाबालिग को अकेला पाकर अपने साथ जबरदस्ती पकड़कर जंगल ले गये, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 8 आरोपियों को पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी वीरपुर गांव के रहने वाले हैं।

युवक के जाल में फंसी नाबालिग

वहीं 19 अप्रैल को रायगढ़ जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जहां एक युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर फंसा लिया। युवक उसके साथ 4 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जबअ इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी तब जकर शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

आरोपी युवक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 27 वर्षीय नूतन चौहान है। बताया जा रहा है। कि, पीड़िता के घर आरोपी का आना – जाना था। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई। युवक ने नाबालिग को अपने प्यार जाल में फंसा लिया फिर शादी का झांसा देकर 4 महीने से उनके साथ दुष्कर्म करता रहा है। जब नाबालिग युवक से शादी करने को कहती तो टलता रहता है। जब नाबालिग ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisements