अशोकनगर के नईसराय थाना क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा ने 4 महीने के भ्रूण को जन्म दिया। थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया कि लड़की के जीजाजी ने ही उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं थी। परिवार के लोगों काे सिर्फ उसकी किड़नी में समस्या की जानकारी थी।
मामला शुक्रवार रात का है। छात्रा के पेट में दर्द की शिकायत हुई। माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर की जांच में पता चला कि वह गर्भवती है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित ने बताया स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचते ही उसने भ्रूण को जन्म दिया। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है, जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा।
लड़की बोली- जीजाजी ने संबंध बनाए
महिला पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि वह 21 वर्ष 8 महीने की है। 4 महीने पहले वह शिवपुरी जिले के एक गांव में अपनी बहन के घर गई थी। वहां उसके जीजा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
कुछ समय वहां रहने के बाद वापस अपने घर आ गई थी। लगभग तीन महीने से माता-पिता के साथ रह रही थी।
परिवार वाले बोले- लड़की की किड़नी में समस्या
परिजनों का कहना है कि उन्हें जीजाजी के साथ संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि लड़की की किडनी में समस्या है। इसके लिए उसका इलाज ग्वालियर के नवजीवन अस्पताल में चल रहा है। समय-समय पर वहीं भी जाना पड़ता है।
थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित के अनुसार

जानकारी मिलते ही हम पहुंचे। महिला पुलिस ने बयान लिए, पीड़िता ने कहा है कि उसने अपनी मर्जी से संबंध बनाए थे। लड़की और परिवार ने केस दर्ज कराने से मना किया है। पुलिस मामले की और जानकारी जुटा रही है।