जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो जांच में चिकित्सकों को किशोरी को गर्भवती पाया।
विषाक्त पदार्थ के सेवन से गर्भपात होने और उसका स्वास्थ्य खराब होना बताया। यह सुनकर स्वजन भी चौंक गए। पूछताछ हुई तो किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का पता चला।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
बदनामी के भय से उसने स्वजन को घटना की जानकारी नहीं थी। मामले में एफआइआर के बाद आरोपित आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
17 वर्षीय किशोरी की एक युवक से मित्रता थी। एक दिन किशोरी घर पर अकेली थी। तब मौका पाकर युवक उसके घर में पहुंचा। विवाह का वादा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद वह लगातार किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई।
उसने जब यह जानकारी युवक को दी तो उसने शीघ्र विवाह करने की बात कहा। इसके बाद बातचीत करना छोड़ दिया।
दो सप्ताह पूर्व किशाेरी ने युवक से संपर्क किया तो उसने विवाह करने से मना कर दिया। मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार किया, जिसे केंद्रीय कारागार में भेज दिया गया है।
युवती के फोटो से छेड़छाड़ कर फर्जी प्रोफाइल बनाई
जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र में की एक युवती के फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए इंटरनेट मीडिया पर उसका फर्जी खाता बनाया। एकाउंट में कुछ आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए।
अश्लील कमेंट कर युवती को बदनाम करने का प्रयास किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच कि तो आरोपित युवती के गांव के दो युवक निकले।
पुलिस ने जांच में सोशल मीडिया का फर्जी एकाउंट आरोपितों के मोबाइल फोन से चलना पाया।
आरोपित श्लोक साहू उर्फ युग और ओम असाटी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपित ओम के वर्तमान में इंदौर में निवास होने की जानकारी मिली है।