बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ग्राम बीजा के कोटवार की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जहां जमीन पर कब्जा करने को लेकर कोटवार ने महिला को ट्रैक्टर से कुचल दिया और उनसे जमकर मारपीट भी की गई। महिला बालका कोल गांव की सरपंच रह चुकी है। वीडियो में मारपीट और ट्रैक्टर से कुचलते हुए देखा जा सकता है। महिला को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि, कोटवार वीरेंद्र रजक गांव की आबादी जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। मारपीट के बाद पुलिस ने कोटवार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजा की जिस आबादी जमीन पर कोटवार वीरेंद्र रजक कब्जा करने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था। उस पर गांव के कोल परिवार का 25 साल से कब्जा है। जिसमें वो खेती कर रहे हैं। इसी जमीन पर कोटवार अपना कब्जा जमाना चाहता था। इसी मंसूबे से वह ट्रैक्टर से जोताई कर रहा था। इसकी जानकारी लगने पर कोल परिवार विरोध करने पहुंचा तो विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान ट्रैक्टर के कुचलने से पूर्व सरपंच बालका कोल के साथ ही उसकी रिश्तेदार अलका कोल भी घायल है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
गंभीर हालत में बिलासपुर किया गया रेफर
दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। इस विवाद के बाद गुसाए लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई करने की बजाय ग्रामीणों को समझाइश देती रही। जिससे नाराज लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इससे हरकत में आई पुलिस ने आरोपी कोटवार वीरेंद्र रजक उसके दो बेटों और भतीजे पर केस दर्ज कर लिया है।