पाकिस्तान। पाकिस्तान में पुरुषों के बीच अधिक शादियों को लेकर बहुत क्रेज है। वहां से आए दिन शादी की दिलचस्प खबरें आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले छह सगे भाइयों ने दूसरे परिवार की छह सगी बहनों से एक साथ शादी की थी। फिर एक खबर आई कि 19 साल के पाकिस्तानी लड़के के प्यार में 34 वर्षीय अमेरिकी महिला कराची तक आ गई थी।
सबसे ताजा मामला पाकिस्तान में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की शादी का आया है। उसका अकेलापन देखकर बच्चों ने ही 32 वर्षीय महिला से उसकी शादी रचा दी। इस शादी में बुजुर्ग के 80 पोते-पोती भी शामिल हुए।
पिता का अकेलापन नहीं देख पाए बेटे
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का है। सरगोधा के मुहम्मदी कॉलोनी में रहने वाले बशीर 80 साल के हैं। पत्नी के निधन के बाद वह जिंदगी में अकेले पड़ गए। उनका यही अकेलापन बच्चे देख नहीं पाए। उन्होंने पिता की शादी कराने की ठान ली। उनको एक 32 वर्षीय महिला पिता के लिए सही लगी।
عمر میں کیا رکھا ہے
80سالہ بابا بشیر کی شادی#Wedding #Bababashir #sargodha #ExpressNews #BreakingNews #LatestUpdates pic.twitter.com/uxVybe7Xu8— Express News (@ExpressNewsPK) February 4, 2025
80 पोते-पोतियां भी शामिल
बच्चों ने बताया कि पिता की शादी की सभी रस्में बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई हैं। हम सभी इस शादी से काफी खुश हैं। शादी के लिए 80 बेटे-बेटियां, पोते-पोतियां, परपोते-परपोतियां काफी तैयारी कर रहे थे। उन्होंने रस्मों में जमकर डांस किया।
6 सगे भाइयों ने एक साथ की शादी
इससे पहले पाकिस्तान में 6 सगे भाइयों का एक साथ शादी करने का मामला सामने आया था। इसमें दिलचस्प यह था कि उन्होंने दूसरे परिवार की 6 सगी बहनों से शादी की थी। शादी बहुत ही सादगी से की गई थी। इसमें सिर्फ एक लाख पाकिस्तानी रुपये खर्च हुए थे। परिवार के लोग शादी में फिजूलखर्ची के सख्त खिलाफ थे।