ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जसवंतनगर पुलिस सख्त : ईंट से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा, चालकों में मचा हड़कंप

जसवंतनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे ओवरलोड रोको अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की. क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे के मार्गदर्शन में कस्बा पुलिस ने क्षमता से अधिक ईंटें लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा और कानूनी कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

 

दुर्घटना का खतरा बना

कस्बा इंचार्ज और उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि ये ट्रैक्टर कृषि कार्यों के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन इनका दुरुपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा है. ये वाहन आगरा और फिरोजाबाद तक ईंटों की आपूर्ति कर रहे हैं. उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वाहनों पर क्षमता से कई गुना अधिक लोड होने से गंभीर दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

 

चालकों में हड़कंप

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अन्य संदिग्ध वाहनों की भी जांच की, जिससे अवैध परिवहन में संलग्न चालकों में हड़कंप मच गया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

Advertisements