छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. सभी जिलों में 10 बजे तक 10 फीसद से ज्यादा मतदान हो चुका है. लोग घरों से मतदान करने के लिए निकल रहे हैं. नक्सली इलाकों में सुरक्षा बल भी मुस्तैद हैं. यहां जानें जिलों की स्थिति, कहां कितना मतदान हुआ है.
रायपुर नगर निगम में 10 बजे तक 10.31 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं, दंतेवाड़ा जिले में 14.99 प्रतिशत और बालोद जिले में 13.25 मतदान हुआ है.
दंतेवाड़ा में मतदान
नगर पालिका दंतेवाड़ा- 15.74%
नगर पालिका बड़े बचेली- 12.52%
नगर पालिका किरंदुल- 9.53%
नगर पंचायत गीदम- 21.03%
कांकेर जिले में 10 बजे तक मतदान
नगरपालिका परिषद कांकेर- 17.31%
नगर पंचायत चारामा- 22.92%
नगर पंचायत भानु- 22.01%
नगर पंचायत अंतागढ़- 27.21%
नगर पंचायत पखांजूर- 19.45%
नगर पंचायत बारसूर- 28.09%
जशपुर जिले की स्थिति
जशपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव में 10 बजे तक 17.16 प्रतिशत मतदान हो चुका है. जिले में अब तक पुरुष मतदाता 5114 और 4431 महिला मतदाताओं वोट डाला है.
महासमुंद जिले में 10 बजे तक 14.38% मतदान हुआ
नगरपालिका महासमुंद- 12.06%
नगरपालिका बागबाहरा- 14.9 %
नगरपालिका सरायपाली- 14.09%
नगरपंचायत तुमगांव- 25.3%
नगरपंचायत पिथौरा- 18.62%
नगरपंचायत बसना- 1.31%
बेमेतरा जिले में अब तक मतदान
बेमेतरा नगर पालिका – 17.99%
नगर पंचायत बेरला- 14.29%
नगर पंचायत साजा- 8.56%
नगर पंचायत थान खमरिया- 19.06%
नगर पंचायत देवकर- 22.19%
नगर पंचायत परपोड़ी- 19.68%
नगर पंचायत नवागढ़- 13.69%
नगर पंचायत दाढ़ी- 15.81%
नगर पंचायत भिभोरि- 17.21%
नगर पंचायत कुसमी- 8.52%
सूरजपुर के चार नगर पंचायत व एक नगरपालिका में मतदान
नगरपालिका सूरजपुर- 13.10%
नगर पंचायत विश्रामपुर- 13.68%
नगर पंचायत जरही- 14.17%
नगर पंचायत भटगांव- 10.52%
नगर पंचायत प्रतापपुर- 19.16%
कुल मतदान – 14.12% (10 बजे तक)
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव
आज 10 नगरपालिका, निगम, 49 नगर पलिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहा है. राज्य में कुल 192 नगरीय निकाय हैं. इनमें से 19 निकाय पर चुनाव नहीं हो रहे हैं, क्योंकि यहां अगले साल यानी 2026 को चुनाव होंगे. इनमें से 4 नगर निगम, 5 नगरपालिका परिषद और 10 नगर पंचायत हैं. मतदान का 15 फरवरी को परिणाम आएगा.