दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना सामने आई है। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया।
Advertisement
घायल महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 32 वर्षीय घायल महिला के पति ने बताया कि वह बुधवार रात में नजदीक ही एक शादी समारोह में गया हुआ था।
इसी दौरान एक अज्ञात आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी पत्नी के गुप्तांग में चाकू मार कर भाग गया।
भांजे ने किया मामा पर चाकू से हमला
- दूसरी चाकूबाजी की घटना देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी में अंतर्गत गो पूरा में हुई। जहां एक भांजे ने अपने ही मामा पर चाकू से हमला कर दिया।
- घायल मामा अभय अहिरवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह बुधवार रात अपनी बहन के घर पहुंचा था।
- तभी पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद पर भांजे ने उस पर और उसके साथी गौरव अहिरवार पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गया।
- तत्काल ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisements