कोरबा नगर निगम में भाजपा की जीत:महापौर प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार वोट से जीती

कोरबा नगर निगम में भाजपा की जीत हुई है। प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने 52 हजार मतों से जीत हासिल किया है। इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Advertisement

कोरबा जिले के 6 निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली और नगर पंचायत छुरीकला शामिल हैं।

 

Advertisements