इकलौते बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना लहार थाना क्षेत्र जमुहां गांव की है। मां की हत्या करने के बाद आरोपित शव के पास छह घंटे बैठा रहा। मंगलवार की दोपहर के समय जब घर में परिवार के सदस्य पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जुमहां गांव में 60 वर्षीय सावित्री पत्नी स्व. मंगल प्रसाद दौहरे का इकलौते बेटा रामबाबू दौहरे के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी। मां और बेटे के बीच विवाद का कारण यह बताया जा है कि रामबाबू की शादी के बाद मां और उसकी पत्नी के बीच नहीं बनी।
इस कारण से पत्नी रामबाबू को छोड़कर सात साल पहले चली गई और दूसरी शादी करके अपनी गृहस्थी बसा ली थी। इधर पत्नी के जाने का दोषी रामबाबू अपनी मां को बताता था। सोमवार-मंगलवार की रात दोनों में इस बात को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया।
रात में हुआ था झगड़ा
रात तीन से चार बजे तक मां-बेटे में झगड़ होना बताया जा रहा है। इसके बाद बेटे ने मां पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपित बेटा शव के पास करीब छह घंटे तक बैठा रहा। इस घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार की दोपहर लगी।
जब महिला के देवर बुधु सिंह जाटव को आरोपित बेटे ने हत्या किए जाने की बात कही। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया।