रायगढ़ में जंगल से भटक कर शहरी क्षेत्र में आ गया जंगली सुअर, DFO बंगले के गेट में फंसा, लोगों में दहशत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगल से भटक कर जंगली सुअर शहरी क्षेत्र में आ गया और डीएफओ बंगला के मेन गेट में फंस गया। जिसके बाद उसे किसी तरह निकाला गया, तो मुख्य रास्ते पर उसे दौड़ते देखा गया। इससे लोगों के बीच दहशत का माहौल है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे जंगल से भटकते हुए एक जंगली सुअर रोज गार्डन में पहुंच गया। जब गार्डन आए लोगों ने उसे देखा तो जंगली सुअर यहां से निकलकर डीएफओ बंगला के पास पहुंच गया।

DFO बंगले के गेट पर फंसे सूअर को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बाहर निकलते ही लोगों को ही दौड़ाने लग गया। इसके बाद राहगीर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। वहीं सूअर ने रास्ते पर खड़े गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा दिया। जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर चक्रधर नगर पुलिस पहुंची है।

 

Advertisements