दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Ltd.) ने नया कीर्तिमान बनाया है. कंपनी ने 12,000 मेगावॉट (MW) ऑपरेटिंग क्षमता का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर लिया है और इसके साथ ही बाजार में अपनी लीडिंग पोजीशन और मजबूत कर ली है.
खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्युएबल एनर्जी प्लांट में अतिरिक्त 275 मेगावाट सोलर एनर्जी को चालू करने के साथ ही ये कीर्तिमान स्थापित हो गया है. ये उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली और एकमात्र रिन्युएबल एनर्जी कंपनी बन गई है.
अदाणी ग्रीन एनर्जी की उपलब्धियां
अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) ने कहा है कि खावड़ा और दूसरी प्रोजेक्ट साइट्स पर तेज प्रगति से विकास की गति बनी रहेगी
- भारत की सबसे बड़ी रिन्युएबल एनर्जी कंपनी बनी अदाणी ग्रीन एनर्जी
- दुनिया के सबसे बड़े रिन्युएबल एनर्जी प्लांट (Khavda, गुजरात) में 275 MW क्षमता जुड़ी
- 12,258.1 MW रिन्युएबल एनर्जी क्षमता हासिल कर कंपनी ने बाजार में नेतृत्व हासिल किया
ये उपलब्धि अदाणी ग्रीन एनर्जी की 2030 तक 50,000 MW स्वच्छ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. ये 62 लाख घरों को रोशन करने में सक्षम होगी और 2.26 करोड़ टन CO2 उत्सर्जन को रोकेगी, जो 1,078 मिलियन पेड़ों द्वारा अवशोषित कार्बन के बराबर है.
अदाणी ग्रीन एनर्जी का पोर्टफोलियो 12,258.1 MW
- 8,347.5 MW सोलर एनर्जी
- 1,651 MW विंड एनर्जी
- 2,259.6 MW हाइब्रिड (सोलर+विंड) एनर्जी
दुनिया का सबसे बड़ा रिन्युएबल एनर्जी प्लांट
गुजरात के कच्छ जिले में स्थित खावड़ा में 30,000 MW का रिन्युएबल एनर्जी प्लांट विकसित किया जा रहा है. अदाणी इंफ्रा, अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज, अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विस और अन्य रणनीतिक साझेदारों के सहयोग से अदाणी ग्रीन एनर्जी इस प्रोजेक्ट को तेज गति से आगे बढ़ा रहा है.
- 538 वर्ग किमी में फैला ये प्लांट पेरिस से 5 गुना बड़ा और मुंबई जितना विशाल है
- ये सभी एनर्जी स्रोतों में दुनिया का सबसे बड़ा पावर प्लांट होगा
- अब तक खावड़ा में 2,824.1 MW रिन्युएबल एनर्जी चालू
भारत के रिन्युएबल एनर्जी लक्ष्य में बड़ी भूमिका
- भारत के कुल सोलर और विंड एनर्जी प्लांटों का 10% योगदान
- भारत के सोलर इंस्टॉलेशन में 13% से अधिक योगदान
- साल 2030 तक भारत के 500 GW गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता लक्ष्य को समर्थन
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) देश की सबसे बड़ी और दुनिया की प्रमुख रिन्युएबल एनर्जी कंपनियों में से एक है, जो क्लीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है. AGEL सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, हाइब्रिड और हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज जैसी रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है. वर्तमान में, AGEL के पास 12.2 गीगावॉट (GW) की परिचालन क्षमता है, जो 12 राज्यों में फैली हुई है.