मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान बदलने के आसार हैं। दिन में गर्मी और तेज होगी, वहीं रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है। प्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश भी चेतावनी है।
ड्राई मौसम के चलते शनिवार को रायपुर और बिलासपुर जिले सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 2 दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट की संभावना है, जबकि अगले 4 दिनों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
मार्च के शुरुआती दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सिस्टम बन रहा है। इसके असर से हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी।
रायपुर में गर्मी का असर तेज
रायपुर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।
अगले 24 घंटे में क्या बदलाव होंगे?
- प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
- कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
- अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर जारी रहेगा।
- उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-3°C तक बढ़ने के बाद गिरावट संभव है।
क्या मौसम में कोई बड़ा बदलाव होगा?
- फिलहाल प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
- अगले 2-3 दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, खासकर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में।
- उत्तर छत्तीसगढ़ में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।