बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने के विवाद में पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर किसान की हत्या कर दी। किसान से मारपीट कर उसे सीने में सब्बल से वार किया गया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़गन गांव की है। यहां रहने वाले किसान मृतक खेमराज बंजारे (27) की पड़ोसी श्याम अंचल व उसके परिवार के चार लोगों ने मिलकर कर दी है। बताया जा रहा है कि श्याम कब्जे की जमीन पर रास्ता बना रहा है। रास्ते को ऊंचा करने के लिए उसने मिट्टी और पत्थर डाल रखा था। उसके बिछाए पत्थरों को किसी ने हटा दिया तो रविवार सुबह से ही वह बौखलाया हुआ था और गाली गलौच कर रहा था। इस दौरान पड़ोसी किसी खेमराज वहां पहुंचा।
उसने पूछ लिया कि वह किसे गाली दे रहा है। यह सुनने के बाद श्याम घर से लाठी व सब्बल ले आया। इस दौरान उसके बेटे लक्ष्मण और मुकेश अंचल भी वहां आ गए। इसके बार रास्ते का पत्थर हटाने का दोष मड़ते हुए खेमराज पर श्याम ने हाथ में रखे सब्बल से वार किया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद लक्ष्मण उसे लाठी से मारने लगा। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद लक्ष्मण उसे लाठी से मारने लगा। फिर मुकेश ने बड़े पत्थर से खेमराज पर हमला कर दिया। इस हमले के बीच श्याम अंचल की पत्नी सीता अंचल भी पहुंची और बजाय विवाद रोकने के बजाय वह भी साथ देने लगी। इसके बाद खून से लथपथ खेमराज को छोड़कर सभी चले गए। ताबड़तोड़ वार से खेमराज की मौत हो गई। इसके बाद मृतक खेमराज के घर वाले भी बाहर निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद श्याम अंचल, उसके बेटे लक्ष्मण, मुकेश और पत्नी सीताबाई को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।