Ayodhya New Timing: अयोध्या में रामलला दर्शन का समय बदला, अब 19 घंटे नहीं खुलेंगे कपाट, नया नियम आज से लागू

अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के समय में आज से एक नया बदलाव लागू किया गया है. यह बदलाव महाकुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं की भारी संख्या की वजह से किया गया था. श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर यह नया दर्शन समय लागू होगा.

Advertisement

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने दर्शन के नए समय की जानकारी दी. महाकुंभ की वजह से अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए प्रभुराम के दर्शन की 19 घंटे अनुमति थी लेकिन अब दर्शन अवधि को घटा दिया गया है.

इससे पहले सुबह छह बजे से लेकर रात 11 बजे तक रामलला का दरबार राम भक्तों के लिए खुला रहता था. ऐसा प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किया गया था. वहीं अब श्रद्धालुओं की सामान्य संख्या को देखते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रभु श्रीराम के दर्शन की समय अवधि लगभग पहले जैसी ही कर दी है.

नए दर्शन का समय

– सुबह 4 बजे: मंगला आरती

– 4.15 से शाम 6 बजे तक: कपाट बंद

– शाम 4 बजे: श्रृंगार आरती

– शाम 6:30 से 11:50 बजे तक: दर्शन

Advertisement
– दोपहर 12 बजे तक: कपाट बंद

– दोपहर 12 बजे: भोग आरती

– दोपहर 12 से 12:30 बजे तक: दर्शन

– दोपह 1 बजे तक: कपाट बंद

– दोपहर 1 से शाम 6:50 तक: दर्शन

– शाम 7 बजे तक: पट बंद, भोग

– शाम 7 बजे: संध्या आरती

– रात 9:45 बजे तक: दर्शन

– रात 9:45-10 बजे तक: पट बंद, भोग

– रात 10 बजे: शयन आरती

– 10:15 बजे: कपाट बंद

Advertisements