मानसिक तनाव से जूझ रही थी एमबीए की छात्रा, मम्‍मी-पापा बाजार गए तो लगा ली फांसी

भोपाल। कोलार की स्वागत ड्रीमलेंड कॉलोनी में एमबीए की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा बीते दस साल से मानसिक तनाव से जूझ रही थी। उसका मानसिक रोग विशेषज्ञ से इलाज भी चल रहा था। रविवार शाम को उसके माता-पिता खरीदारी करने गए थे। दो घंटे बाद वे वापस घर लौटे तो छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती मिली।

Advertisement

कोलार थाने में एएसआई दिग्विजय वैष्णव ने बताया कि 22 वर्षीय वैष्णवी शुक्ला परिवार के साथ ड्रीमलेंड कालोनी में रहती थी।

वह एलएनसीटी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी।

छात्रा का बीते दस वर्ष से मनोरोग का इलाज चल रहा था।

वह पांच बार खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी।

इसके चलते परिवार उसे अकेला नहीं छोड़ता था।

रविवार शाम चार बजे उसके माता-पिता मिसरोद के बेस्टप्राइज सामान खरीदने गए थे।

वे छह बजे घर लौटे तो अंदर से दरवाजा बंद था।

कई बार खटखटाने के बाद बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अंदर जाकर देखा तो कमरे में बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Advertisements