विदिशा। टीलाखेड़ी मजिस्ट्रेट कालोनी स्थित निवास से बुधवार की शाम को करीब सात बजे सीजेएम रमाकांत भारके का 10 साल का स्पेशल चाइल्ड बेटा लापता हो गया। वह घर के बाहर साइकिल चलाते हुए निकला था फिर घर नहीं लौटा। बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बच्चा ज्यादा बोल नहीं पाता।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बच्चे की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
स्वयं एसपी भी उसे तलाश करने निकल गए।
रात नौ बजे पता चला कि बच्चा सांची थाने में है। एसपी काशवानी भी सांची पहुंचे।
वहां से बच्चे को लेकर स्वजन को सौंप दिया गया।
बच्चा मिलने के बाद सीजेएम और उनके परिवार ने राहत की सांस ली।
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि बच्चा साइकिल चलाते हुए निकला था।
अंदेशा है कि वह साइकिल चलाते हुए सांची की ओर बढ़ गया होगा। यह पता नहीं चल पा रहा है कि वह कैसे यहां तकपहुंचा।