2027 चुनाव की तैयारी: सपा संगठन में बड़ा बदलाव, राजेश मिश्र बने प्रवक्ता, संग्राम सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

अमेठी: समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति से राजेश मिश्र को समाजवादी पार्टी अमेठी का जिला सचिव/प्रवक्ता तथा संग्राम सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, इन नियुक्तियों को आगामी चुनाव की रणनीति को मजबूत करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है.

जिलाध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

समाजवादी पार्टी अमेठी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा और विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा और सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.

2027 चुनाव की तैयारियों को मिलेगी गति

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना आवश्यक है.इसी क्रम में अनुभवी और समर्पित नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। राजेश मिश्र और संग्राम सिंह, दोनों ही वर्षों से पार्टी के लिए कार्यरत हैं और उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से चुनावी रणनीति को अंजाम देगा.

कार्यकर्ताओं में जोश, सपा ने बढ़ाया चुनावी अभियान

इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अब संगठन पूरी ताकत से 2027 के चुनावी मैदान में उतरेगा और समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, अरशद अहमद ,राम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मजदूर सभा), राजेश मिश्र (प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी), संग्राम सिंह, संतोष सिंह, राकेश यादव, मनीराम वर्मा, जयसिंह यादव, दीपू तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Advertisements
Advertisement