उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से अपहृत बच्ची (9) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना कल शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। स्कूल से घर लौटते समय एक युवक ने बच्ची को बाइक पर जबरन ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था।
Advertisement
इसके बाद उमरिया और सिविल लाइन महिला थाना समेत पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने चंदिया और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की। एसपी निवेदिता नायडू के मुताबिक, करीब 200 पुलिसकर्मी तलाश में जुटे थे। कटनी, अनूपपुर और शहडोल से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया था।
Advertisements