Uttar Pradesh: सहारनपुर में झूठी गोहत्या और तस्करी की साजिश रचने वाले हिंदू योद्धा परिवार के विश्व सिंह कंबोज को पुलिस ने षड्यंत्र करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, विश्व सिंह कंबोज की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर के विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
प्रेस वार्ता के दौरान हिंदू संगठनों के नेताओं, जिनमें विजयकांत चौहान भी शामिल हैं,हिंदू संगठनों का कहना है कि विश्व सिंह कंबोज लंबे समय से गो तस्करी और गोहत्या में संलिप्त लोगों का समर्थन कर रहा था और उनसे मोटी रकम वसूल रहा था. आरोप है कि हाल ही में उसने 50 हजार रुपये लेकर गोहत्या की झूठी अफवाह फैलाकर जिले का माहौल खराब करने की कोशिश की थी.
हालांकि, सहारनपुर एसएसपी के निर्देश पर थाना सरसावा प्रभारी ने इस षड्यंत्र को नाकाम कर दिया और विश्व सिंह कंबोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए मांग की है कि, विश्व सिंह कंबोज के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए.