लैला मैं लैला.. गाने पर कलेक्टर, IG, SSP और कमिश्नर ने किया डांस, सेलिब्रेट किया होली

राजधानी रायपुर में शांतिपूर्ण होली संपन्न होने के बाद आज पुलिस परिवार ने होली का जश्न मनाया। पुलिस लाइन में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाकर होली खेली। इस दौरान छत्तीसगढ़ी होली गानों के अलावा बॉलीवुड गाने पर अफसरों ने जमकर डांस किया। इसक वीडियो सामने आया है।

Advertisement

72 घंटे से शहर की सुरक्षा थे तैनात

बता दें कि शहर में शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मी बीते 72 घंटे से शहर की सुरक्षा में तैनात थे। वहीं आज पूरे उल्लास के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लेते नजर आए। SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा, “जब पूरा शहर होली मना रहा था, तब हमारे जवान अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।

उनकी मेहनत और रणनीति के कारण ही रायपुर में त्योहार शांति से संपन्न हुआ।” कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने भी पुलिसकर्मियों की मेहनत को सराहा और उनके साथ होली खेलते हुए कहा कि यह जश्न उनकी कड़ी मेहनत की सराहना का प्रतीक है।

Advertisements