शहडोल के सरस्वती शिशु मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। दरवाजे तोड़े। रजिस्टर को जला दिया। भारत माता, अखंड भारत, सरस्वती देवी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीरें नीचे फेंक दी। पंखों समेत दूसरे सामान को भी नुकसान पहुंचाया।
मामला ब्यौहारी के अखेटपुर में सोमवार रात का है। सरस्वती शिशु मंदिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषांगिक संगठन विद्या भारती का हिस्सा है।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण मदद नहीं मिल पा रही है।
4 कमरों में तोड़फोड़, दस्तावेज जलाए प्राचार्य शिवकुमार पटेल ने कहा- 1993 से संचालित स्कूल में कुल 13 टीचर हैं। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक 280 स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। स्कूल के चार कमरों में तोड़फोड़ की गई है। पूजन सामग्री बिखेर दी गई है। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट तोड़े हैं।
पंखों के अलावा दो शौचालयों के दरवाजे तोड़े हैं। अज्ञात बदमाशों ने कुछ दस्तावेज भी जलाए हैं। करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मकसद समझ से परे है।
ग्रामीणों ने भी वारदात पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा- विद्यालय हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर हैं। ऐसी घटनाएं शिक्षा के माहौल को खराब करती हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर भी असर पड़ता है।