रायपुर में शादीशुदा महिला की तीसरे-अफेयर के शक में हत्या, नाबालिग बॉयफ्रेंड बोला-मुझे और अपने पति दोनों को धोखा दिया

रायपुर में एक शादीशुदा महिला की उसके नाबालिग बॉयफ्रेंड ने तीसरे अफेयर के शक में हत्या कर दी। उसे लगता था कि, महिला अपने पति और उसके अलावा किसी तीसरे व्यक्ति के साथ भी रिलेशन में है। जब महिला ने बॉयफ्रेंड से बात करना बंद किया तो वह नाराज हो गया। उसने चम्मच से महिला के गले, प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई जगहों पर हमला कर मार डाला। घटना धरसींवा थाना की है।

Advertisement

उरला CSP पूर्णिमा लांबा ने बताया कि, 28 साल की ममता (बदला हुआ नाम) विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस को 23 मार्च को महिला की लाश धरसींवा इलाके के मोहदी गांव के खेत में मिली। बॉडी के गले, गुप्तांग, जांघ और शरीर के अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। जांच के बाद पता चला कि, विधानसभा थाना में 22 मार्च को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।

नाबालिग के साथ था महिला का अफेयर

 

पुलिस की जांच में सामने आया कि, ममता का 17 साल के नाबालिग के साथ अफेयर था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसने नाबालिग के साथ बातचीत बंद कर दी थी। जिस वजह से नाबालिग से उसका विवाद भी हुआ। नाबालिग को शक था कि, महिला का किसी तीसरे व्यक्ति के साथ अफेयर चालू हो गया है। महिला उसे और अपने पति को धोखा दे रही है। इस बात से वह नाराज था।

सुनसान खेत में ले जाकर दोस्त के साथ मार डाला

CSP ने बताया कि, नाबालिग ने 20 मार्च को ममता को बातचीत के बहाने बुलाया। फिर उसे बाइक पर बैठाकर अपने दोस्त समीर निषाद के साथ धरसींवा इलाके के मोहदी गांव ले गया। वहां उसने महिला के गले पर चम्मच से वार कर दिया। जब महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। तो उसने शरीर के कई हिस्सों में वार किया। जिससे महिला की मौत हो गई।

गुमराह करने के लिए महिला का अंडरवियर निकाला

बताया जा रहा है कि, आरोपी इतना शातिर था कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने रेप के बाद हत्या दिखाने के लिए पूरी तैयारी की। उसने महिला के गुप्तांग में वार किया। जिससे खून निकलने लगा। इसके अलावा उसने महिला के अंडरवियर को भी उतार दिया। लाश के निचले हिस्से के कपड़े उतार कर उसे अर्धनग्न कर दिया। जिससे पुलिस को लगे की किसी ने महिला की रेप के बाद हत्या की है।

दो बच्चों की मां थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के दो बच्चे हैं। जो करीब 5 और 7 साल के हैं। महिला अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी। फिलहाल पुलिस ने महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग और उसके दोस्त समीर निषाद को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisements