फतेपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह गौर के नेतृत्व में राज्यसभा सदस्य संसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राष्ट्र नायक राणा सांगा के खिलाफ की गई अशोभनीय, अमर्यादित व असंसदीय टिप्पणी के विरोध में कचेहरी परिसर मे क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों व ज़िला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों व अधिवक्ता गण के साथ जुलूस निकाल कर धरना प्रदर्शन कर राणा सांगा के सम्मान में हिंदुस्तानी है मैदान में, जैसे बुलंद नारों के साथ आवाज़ बुलंद कर विरोध प्रदर्शन कर जिला अधिकारी फतेहपुर को ज्ञापन दिया गया.
01- यह कि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राष्ट्रनायक राणा सांगा के विरूद्ध की गयी असंसदीय व अमर्यादित भाषा के प्रयोग के लिये उनकी राज्यसभा सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय.
02- यह कि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के विरूद्ध राष्ट्रनायक राणा सांगा के प्रति असंसदीय व अमर्यादित भाषा के प्रयोग एवं देश की एकता को खण्डित करने के कुत्सित प्रयास के लिये राष्टद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाये.
03- यह कि भविष्य में कोई भी लोकसभा अथवा राज्यसभा का सदस्य किसी भी राष्ट्र नायक के विरूद्ध इस प्रकार की असंसदीय अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी न कर सके उसके लिये कडे कानून बनाये जाए, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके.
इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेंद्र सिंह चौहान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि प्रताप परिहार एड0 जिला अधिवक्ता संघ के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम पूर्व मंत्री आशीष गौड़ बुद्ध प्रकाश सिंह पूर्व मंत्री विजय सिंह, डॉ अभिषेक सिंह अमरेंद्र सिंह, रमेश भदौरिया, ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया,
अनिल सिंह चंदेल, लाल बहादुर सिंह भदौरिया, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, कमल सिंह चौहान, अभिषेक प्रताप सिंह अनुग्रह प्रताप सिंह, नमन सिंह, सिद्धार्थ सिंह राठौर, बीनू सिंह, गौरव तोमर, जीतेन्द्र सिंह, आशीष सिंह महेश सिंह उदय भान सिंह, मयंक सिंह कछवाह, शक्ति सिंह, लवकुश सिंह कछवाह, आर पी सिंह भदौरिया, जबर सिंह, भीम सिंह कछवाह, अभिषेक सिंह दीपक सिंह चौहान जितेंद्र चौहान ब्रजेश सिंह पीयूष तिवारी राकेश द्विवेदी राकेश मिश्र हरिओम द्विवेदी अंशु प्रताप सिंह सुरेंद्र सिंह गौतम महेन्द्र सिंह परमार सहित सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थिति रहे…