छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व सिकल सेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, प्रदेश में 1 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें करीब पौने 3 लाख लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, साढ़े 22 हजार लोग सिकलसेल के मरीज हैं।
उन्होंने कहा कि, PM नरेंद्र मोदी इस बीमारी को लेकर चिंतित हैं। जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी को लेकर अभियान चला रहा है। हमारी भी कोशिश है कि इससे 2047 इससे हम मुक्त हो जाएंगे।
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
मितानिनों को ऑनलाइन दिए जाएंगे रुपए
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, जिन मितानिनों के रुके हुए वेतन है, उसे ऑनलाइन दिए जाएगा। ये रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे। जिस प्रकार महतारी वंदन योजना का पैसा मिलता है, उसी तरह यह भी मिलेगा।
यह कार्यक्रम रायपुर के अटल बिहारी वाजपई ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया था। इसमें स्वास्थ्य मंत्री ने सिकल सेल बीमारी से जुड़े कारणों और इलाज की सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की पहचान के लिए तीन स्तर पर काम किया जाएगा। जिसमें ट्राइबल विभाग, मितानिनों से मदद और जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।