इंदौर: SBI के असिस्टेंट मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस, पद्मश्री जनक पलटा से जुड़ा मामला….

इंदौर में भारतीय स्टेट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर रहे दिनेश डोंगरे के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। सीबीआई ने इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता जनक पलटा के साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर कार्रवाई की है। दरअसल जनक पलटा ने 1 जून 2020 में एसबीआई बैक में स्पेशल टर्म डिपाजिट (FD का एक प्रकार) कराया था। इसमें डोंगरे ने पलटा के 23 लाख 47 हजार रुपए निकाल कर अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही 10 लाख कैश भी निकाल लिए।

दिनेश डोंगरे ने टर्म डिपॉजिट का समय पूरा होने से पहले ही यह राशि निकाल ली। इसे पंकज जिनवाल नाम के व्यक्ति के खाते में डिपाजिट किया गया। डोंगरे ने पंकज के अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया, ताकि लेनदेन के संबंध में उसे पता ना चले।

इसके बाद डोंगरे ने पंकज के खाते से कई बार ट्रांजैक्शन किया। जिसके ओटीपी उसके पास आने लगे। पलटा ने जब स्टेट बैंक में इसकी शिकायत की, तब बैंक जांच में मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद सीबीआई ने दिनेश डोंगरे पर भष्ट्राचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया।

Advertisements
Advertisement