रीठी में अल्प प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश : पशुपालन मंत्री आज रीठी अल्प प्रवास पर पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया वही मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर चर्चा की इसी दौरान रीठी जनपद के निवर्तमान जनपद अध्यक्ष पंडित अर्पित अनुरोध अवस्थी ने मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री से मिलकर रीठी मुख्यालय में संचालित पशु चिकित्सा विभाग के बारे में क्षेत्र के लोगों को हो रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की.

बता दें कि आज मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री रीठी अल्प प्रवास पर पहुंचे थे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए फूल माला पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया जिसके बाद वह रीठी बाईपास होकर कटनी के लिए रवाना हुए बता दे की मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री रीठी में करीब 10 मिनट तक भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहे और उनसे चर्चा की.

निवर्तमान जनपद अध्यक्ष अर्पित अनुरोध अवस्थी ने बताया की आज मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री रीठी अल्प प्रवास पर आए हुए थे जिनका स्वागत किया गया है वही हम ने रीठी में संचालित पशु चिकित्सा विभाग में डॉक्टर न होने की वजह से पशु पालकों को परेशानियां होती हैं.

वही मध्य प्रदेश के पशुपालन मंत्री ने आश्वासन दिया है की जल्द ही निराकरण किया जायेगा.इसके बाद वे रीठी बाई पास होकर कटनी के लिए रवाना हुए.

Advertisements
Advertisement