Uttar Pradesh: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल-सोनिया के खिलाफ प्रदर्शन…

Uttar Pradesh: सुल्तानपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड की जमीनों का अवैध अधिग्रहण किया.

उन्होंने बताया कि, यंग इंडियन कंपनी को पार्टी फंड से 90 करोड़ रुपए का लोन दिया गया, जिसे बाद में माफ कर दिया गया. यंग इंडियन कंपनी में पांच शेयरधारक हैं, जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन लोगों ने कंपनी से पैसा निकाला और संबंधित जमीनों का अधिग्रहण कर लिया. कुछ संपत्तियां दिल्ली में किराए पर भी दी गईं.

कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा दायर चार्जशीट का हवाला देते हुए कहा कि, राष्ट्रीय संपत्ति के घोटाले की जांच होनी चाहिए, प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीता शरण त्रिपाठी, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पूजा कसौधन, समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

Advertisements
Advertisement