रायपुर में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर रिफिलिंग:2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा; 12 सिलेंडर, नोजल और पाइप जब्त

रायपुर में अवैध तरीके से गैस सिलेंडर रिफिलिंग करते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने दर्जनभर सिलेंडर, नोजल और पाइप भी जब्त किया है। यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस ने आवश्यक वस्तु एक्ट के तहत एक्शन लिया है।

Advertisement

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना मुजगहन क्षेत्र के कांदुल स्थित भारत गैस गोडाउन के सामने नाला के पास कुछ लोग मौजूद है। जो अवैध रूप से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के गैस रिफिलिंग करके ज्यादा दामों में बेच रहे हैं। जिसके बाद पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद घेराबंदी करके रेड मारी गई।

रेड में घरेलू गैस सिलेंडरों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम नीरज धनकर और दयालु साहू बताया। दोनों आरोपी अवैध तरीके से गैस को महंगे दामों में बेचते थे।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से गैस सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग करते अलग-अलग कंपनियों के कुल 12 घरेलू/कमर्शियल गैस सिलेंडर, 1 गैस सिलेंडर पाइप, 55 नोजल कैप, 23 गैस रिफिलिंग पाइप, गैस कार्ड और करीब 15 हजार जब्त हुए हैं।

Advertisements