सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के सेंदरी जंगल में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची की अर्धनग्न लाश मिली है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है।
Advertisement
इस घटना को लेकर सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े ने हत्यारों की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू और जिला पुलिस अधीक्षक की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। पुलिस अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं पा सकी है।
जानकारी देने के लिए 8959621710 या 9406345770 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Advertisements