अमेठी में गूंजा ‘जय परशुराम’ का नारा, सैकड़ों भक्तों ने निकाली ऐतिहासिक यात्रा

अमेठी : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई. शोभायात्रा स्वामी परमहंस आश्रम गेट से शुरू होकर बाबा शोभनाथ मंदिर होते हुए सोनारी कला तक पहुंची.

Advertisement

शोभायात्रा में डीजे पर भगवान परशुराम और ब्राह्मण समाज से जुड़े भक्ति गीत बजे.युवाओं ने इन गीतों पर नृत्य किया. स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया.

मुख्य अतिथि मौनी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के प्रतीक हैं.उनका जीवन सत्य, न्याय और धर्म की राह दिखाता है. ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है.

आयोजक प्रांजल तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाना है.कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रांजल तिवारी, निहाल तिवारी, रोहित पांडे, अमन दुबे, हर्ष मणि, शिशुतिवारी, जनमेजय, शिवम, अमन, चंदन, आकाश दुबे अभिषेक सहित कई युवाओं का योगदान रहा.

परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आज अमेठी कस्बे में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. गायत्री मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा गाजे-बाजे और डीजे की धुन के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई. शोभायात्रा में सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज रथ पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद देते नजर आए.

इस आयोजन की अगुवाई ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच द्वारा की गई, जिसकी जिम्मेदारी दिनेश तिवारी ने निभाई.आयोजन में कई प्रमुख धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, महेश सोनी, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडे, भूपेन्द्र मिश्र (जिला अध्यक्ष), यतेन्द्र त्रिपाठी, मनोज तिवारी, अनिरुद्ध मिश्र, हरिकेश मिश्रा, नागेन्द्र शुक्ला, अभिमन्यु उपाध्याय, अभिजीत त्रिपाठी, कन्हैया लाल मिश्र, सुनील ओझा, सुरेश ओझा, अमित तिवारी, श्रीभगवान तिवारी, अजय तिवारी, उपेन्द्र राज, राजकरन तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, चित्रसेन तिवारी समेत ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisements