धौलपुर: 1 मई विश्व मजदूर दिवस के अवसर कोर्ट कैंपस में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर ने मजदूरों बताया कि 1 मई, 2025 को विश्वभर में विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है. राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान 2025-26 के मुताबिक विश्व मजदूर दिवस का विषय अनौपचारिक कार्यबल को सशक्त बनाना चुनौतियां,अधिकार और प्रगति का मार्ग रखा गया है.
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 भी जारी है, जिसका उद्देश्य असंगठित कामगारों को विधिक सेवाएं उपलब्ध करवाना, सरकार और प्रशासन के माध्यम से कामगारों का वर्ग अनुसार चिन्हिकरण कर उपलब्ध योजनाओं के लिए पंजीकरण करवाकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है. असंगठित मजदूर के लिए विधिक सेवाऐं योजना, 2015, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा शुरू की गई एक योजना है. यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों को कानूनी सहायता प्रदान करती है, ताकि वे अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकें और न्याय प्राप्त कर सकें. असंगठित क्षेत्र के कामगारों को न्याय तक पहुंच प्राप्त होती है. वे अपने अधिकारों का संरक्षण कर सकते हैं और शोषण से बच सकते हैं. ई-श्रम पोर्टल भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना है.
World War 3 will be for language, not land! pic.twitter.com/0LYWoI3K0r
— India 2047 (@India2047in) July 4, 2025
इसका मुख्य उद्देश्य इन मजदूरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों तक पहुंच प्रदान करना है. ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, मजदूर कानूनी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 15100 और हेल्पलाइन नंबर 9928900900 पर भी संपर्क कर सकते है साथ ही. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर की हेल्पलाइन नंबर 8306002115 पर भी संपर्क कर सकते है साथ ही सचिव रेखा यादव ने बाल विवाह के बारे में भी जानकारी दीं.