धर्मशाला में दो युवतियां बोली से कूदीं, MP से घूमने आईं, लिफ्ट में नहीं रुकी गाड़ी

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मध्य प्रदेश की 2 युवतियों को अनजान गाड़ी से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। वे एक लॉज में ठहरी थीं और खाना खाने के लिए बाहर निकली थीं। जब उन्होंने एक गाड़ी से बाजार तक के लिए लिफ्ट मांगी तो लिफ्ट उन्हें मिल गई, लेकिन बाजार पहुंचने पर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी।

Advertisement

इसके बाद युवतियों को बीच बाजार गाड़ी से कूदना पड़ गया। बाजार में मौजूद लोगों ने यह घटना देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवतियों का उपचार करवाया और उनके बयान दर्ज किए हैं। अब गाड़ी वाले की तलाश की जा रही है।

युवतियों ने बताया है कि गाड़ी बोलेरो थी और पीछे-आगे हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। व्यापार मंडल ने इस मामले को देखते हुए रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

चश्मदीदों ने मौके पर यह देखा…

  • लड़कियों को गाड़ी से छलांग मारते देखा: लड़कियों के साथ अस्पताल पहुंचे व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि शनिवार रात को वे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाजार में देखा कि एक गाड़ी तेज रफ्तार में जा रही थी। वह बोलेरो गाड़ी थी। उन्होंने बताया- हमने गाड़ी का नंबर नहीं देखा, लेकिन चलती गाड़ी से अचानक एक लड़की ने छलांग मारी।
  • गाड़ी के आगे और पीछे हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा था: व्यापार मंडल के सदस्य बोले- कुछ सेकेंड बाद एक और लड़की ने गाड़ी से छलांग लगा दी। दोनों लड़कियों सड़क पर गिरकर बेहोश सी हो गईं, जबकि गाड़ी अपनी ही रफ्तार में चलती चली गई। गाड़ी पर आगे और पीछे दोनों तरफ हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा हुआ था।
  • खाना खाने के लिए निकली थीं लड़कियां: लोगों ने बताया कि इसके बाद वे उन लड़कियों के पास पहुंचे। उन्हें उठाया तो उन्हें होश आ गया। इसके बाद लड़कियों से मामले के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे एक लॉज में ठहरी थीं और खाना खाने के लिए बाहर निकली थीं। बाजार तक आने के लिए उन्होंने गाड़ी से लिफ्ट ली थी।
  • लड़के ने लिफ्ट दी लेकिन गाड़ी नहीं रोकी: लोगों का कहना है कि लड़कियों ने उन्हें बताया- गाड़ी में लड़का था। उसने लिफ्ट तो दे दी लेकिन बाजार आते ही जब उससे कहा कि यहीं पर उतार दे तो उसने गाड़ी नहीं रोकी। वह अपनी रफ्तार में चलता रहा। जब वे लड़के के रवैए से डर गईं तो उन्होंने चलती गाड़ी से छलांग दी।
  • पुलिस लड़कियों को लेकर अस्पताल पहुंची: व्यापार मंडल के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन लड़कियों को अस्पताल लेकर आई और उनके बयान भी लिए हैं। लोगों ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। ऐसा धर्मशाला में नहीं होना चाहिए। हमारे बाजार में हमारी आंखों के सामने ऐसा हुआ है, इसलिए पूरा व्यापार मंडल इस घटना के खिलाफ खड़ा है।
  • व्यापार मंडल सदस्य बोले- गश्त बढ़ाई जाए: यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे धर्मशाला के कोतवाली बाजार में घटित हुई है। इस पर व्यापार मंडल के सदस्य इकट्ठा होकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि बाजार में रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, जिससे टूरिस्ट सेफ रहें।

ASP बोले- CCTV फुटेज खंगाल रहे इस मामले में कांगड़ा के ASP बीर बहादुर ने कहा है कि युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। गाड़ी और ड्राइवर की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisements