बड़वानी में जंगली जानवर के हमले से 9 लोग घायल:4 की हालत गंभीर; रेंजर बोले- लकड़बग्घा हो सकता है, पगमार्क से होगी पहचान

बड़वानी जिले के राजपुर स्थित ग्राम लिंबई में एक अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर 9 ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायलों में से 4 की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

जानवर ने ग्रामीणों के नाक, कान, हाथ और मुंह पर हमला किया। घायलों में रायली बाई की स्थिति सबसे गंभीर है। जानवर ने उनका पूरा चेहरा क्षतिग्रस्त कर दिया है। अन्य घायलों में गंगाराम, चेनसिंह, बलिराम, सड़जी, इंद्रा, महेश, कालू और रमासिह शामिल हैं।

ग्रामीण रुकड़िया के अनुसार, यह घटना वन विभाग की लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों ने राजपुर रेंजर को कई बार जंगली जानवरों की समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने गांव में पिंजरे लगाने की मांग भी की थी। इससे पहले भी जंगली जानवरों ने पशुओं पर हमला किया था।

रेंजर विकास जमरे ने बताया कि हमलावर जानवर लकड़बग्घा हो सकता है। रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। टीम पगमार्क की जांच कर जानवर की पहचान करेगी। फिलहाल घायल ग्रामीणों का इलाज जारी है।

 

 

Advertisements