पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या:देवास में 1200 किमी दूर से मारने आया था आरोपी

देवास में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेमी का एक और व्यक्ति उसके साथ हत्या में शामिल रहा, वह अभी फरार चल रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मेना श्री कॉलोनी में 13 अक्टूबर को विश्वास केरकेट्टा की हत्या हुई थी।

Advertisement

विश्वास देवास की एक कंपनी में कार्य करता था। शुरुआत में पत्नी कांता बाडा ने चोरी का मामला बताया था। पुलिस की जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला निकला। आरोपी की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वह जेल में है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी रूपक चौधरी को झारखंड के लातेहार जिले से गिरफ्तार किया है, उसे 1200 किलोमीटर दूर से पकड़ा है। रूपक हवाई यात्रा से देवास आया था। हत्या के बाद वह फिर हवाई मार्ग से ही फरार हो गया।

एसपी पुनीत गहलोत ने बताया

मृतक की पत्नी कांता बाडा ने अपने प्रेमी रूपक चौधरी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। हत्या में शामिल रूपक के साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

रूपक चौधरी पर चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस केस में विशेष टीम बनाई थी। मुखबिर नेटवर्क और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को पकड़ा गया।

 

Advertisements