शराब घोटाला…15 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड:दंतेवाड़ा में लखमा के करीबी कांग्रेस नेता के घर छापा, रायपुर-अंबिकापुर-जगदलपुर समेत 5 शहरों में चल रही कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ACB-EOW ने 5 शहरों के करीब 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। सुकमा, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर और रायपुर में शनिवार सुबह से ACB-EOW की टीम रेड की कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर छापे की खबर है। राजकुमार तामो कवासी लखमा के बेहद करीबी हैं। सुकमा जिले में 4 अलग-अलग जगह पर ACB-EOW की कुल 4 टीमों ने रेड मारी है।

बताया जा रहा है कि सुकमा जिला मुख्यालय में 3 और तोंगपाल में 1 जगह पर कार्रवाई जारी है, जिसमें हार्डवेयर व्यापारी, पेट्रोल पंप व्यापारी भी शामिल हैं।

मुकेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल के घर छापा

अंबिकापुर में ACB-EOW की टीम ने अंबिकापुर के कपड़ा कारोबारी फर्म धजाराम-विनोद कुमार के संचालक के घर पर छापा मारा है। फर्म के संचालकों का नाम DMF घोटाले में आया था और FIR दर्ज है। पहले फर्म के संचालकों के यहां ED और IT ने छापेमारी की थी।

मिली जानकारी के मुताबिक फर्म के संचालक मुकेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल हैं। दोनों का नाम डीएमएफ घोटाले में है।

 

 

 

Advertisements