नर्मदापुरम में महिला की गला रेतकर हत्या:काम पर गए थे पति-देवर, खून से लथपथ शव मिला; दो बच्चों के साथ अकेली थी

नर्मदापुरम के आनंदनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक शादीशुदा महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। महिला का देवर जब रात 11.30 बजे वापस लौटा, तब वारदात का पता चला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बच्चों के साथ घर पर अकेली थी

पुलिस ने बताया कि, शिवानी पति अरविंद यादव (23) ग्राम पाटनी, माखननगर की रहने वाली है। उनके पति अरविंद यादव और देवर बुधनी की प्राइवेट कंपनी में काम करते है। महिला के दो बच्चे है। जिनकी उम्र 10 और दूसरा 8 माह है। शुक्रवार रात को दोनों बच्चें और महिला घर पर अकेले थे। पति और देवर कंपनी में ड्यूटी पर गए थे।

देवर ने खून से लथपथ हालत में देखा

रात 11.30 बजे जब देवर काम से वापस आया तो खून से लतपथ हालत में महिला जमीन पर पड़ी थी। जबकि दोनों बच्चें दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसके बाद उसने वारदात के बारे में पड़ोसियों और पुलिस को बताया। सूचना पर कोतवाली थाना टीआई सौरभ पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का केस दर्ज किया। शनिवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Advertisements
Advertisement